सिटी पोस्ट लाइव
5 साल पहले भारत में बैन हुआ मशहूर शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक अब एक बार फिर से वापसी की तैयारी में है। टिकटॉक की वापसी की खबर ने सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचा दी है। उस समय भारत-चीन के खराब रिश्तों के कारण बैन लगा था।
दरअसल, भारत में 5 साल पहले प्रतिबंध हुआ मशहूर शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक की वापसी होने की उम्मीद है। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मिनिस्ट्री की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। और इसे लेकर भारत सरकार ने भी कोई अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया है। साल 2020 में भारत-चीन के खराब रिश्तों के कारण टिकटॉक पर बैन लगा था। टिकटॉक और ऑनलाइन शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रेस का एप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसका मतलब यह एप अभी भी ब्लॉक्ड हैं। वैसे शीन का एप इन्सटॉल किया जा सकता है। भारत ने 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद 59 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर बैन लगा दिया था।
हालांकि, बैन लगाते हुए सरकार ने कहा था- ‘ये एप यूजर्स का डेटा चीनी सरकार के साथ शेयर कर सकते हैं, जो देश की संप्रभुता, रक्षा और सुरक्षा के मद्देनजर खतरा हैं।’ वहीं, भारत में अब तक कुल 500 से अधिक चाइनीज एप पर बैन लग चुका है। बता दें कि बैन के समय देश में 24 करोड़ टिकटॉक यूजर्स थे। यह एप पर भारत के अलावा अमेरिका में भी बैन गला हुआ है। तो इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है- ‘अगर टिकटॉक को अमेरिकी कंपनियां खरीद लेती हैं, तो प्रतिबंध स्थगित किया जा सकता है।’ इस बीच, टिकटॉक के मालिक बाइटडांस ने घोषणा की है कि वह ब्रिटेन में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रहा है और इसे एआई पर केंद्रित कर रहा है।