गया-वैशाली में भीषण सड़क हादसा,8 लोगों की मौत.

City Post Live

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो तालाब में गिरी; 2 बच्चों सहित 4 की मौत

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के गया और  वैशाली में हुए सड़क हादशे में सोमवार को आठ लोगों की जान चली गई.गया के वजीरगंज में सोमवार रात तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो तालाब में गिर गई जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में शशिकांत शर्मा उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. चालक बाल-बाल बच गया और ग्रामीणों की मदद से शव निकाले गए.वे सभी खिजरसराय सहबाजपुर के थे.वे सभी किसी मित्र की मां के श्राद्धकर्म में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. वाहन के चालक के द्वारा शोर मचाने पर दखिनगाव के ग्रामीण जुटे जिनके सहयोग से सभी के शव को बाहर निकाला गया.

वैशाली में जंदाहा प्रखंड के अंतर्गत महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के निकट मंगलवार सुबह करीब 3 बजे ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक बच्ची और तीन महिला की मौत हो गई.जबकि चालक समेत तीन घायल हो गए.घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल लेकर पहुंची. जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी एवं गणेश राय की पत्नी मोना देवी की मौत हो गई. मोना देवी आंगनबाड़ी सहायिका है. नवविवाहिता की पहचान नहीं हो सकी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
TAGGED:
Share This Article