BPSC TRE-4 में 1.20 लाख पद जोड़ने की मांग, 19 सितंबर को अभ्यर्थियों का महासंग्राम…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

BPSC TRE-4 में सीट बढ़ाने को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, छात्र नेता का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो लाखों अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने वाले हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

BPSC TRE-4 में वेकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी का महासंग्राम होने वाला है। बीपीएससी कैंडिडेट्स ने कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे 19 सितंबर को महा आंदोलन करने वाले है। दरअसल, इस बात का ऐलान छात्र नेता दिलीप कुमार ने किया है। इन्होंने कहा है कि सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, उम्मीदवार काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। छात्र नेता ने बताया कि 9 सितंबर को पटना में हुए आंदोलन में 25-30 हजार अभ्यर्थी जुटे थे। इस दौरान सरकार से पहले की तरह BPSC TRE-4 में 1.20 लाख पदों की बहाली की मांग की गई। हालांकि, इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हुई।

गौरतलब है कि छात्र नेता ने उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा कि 19 सितंबर के आंदोलन तक सोशल मीडिया की मदद से विरोध जारी रखें। इसी के साथ पटना कॉलेज से लेकर सीएम हाउस तक मार्च के लिए तैयार रहें। उनका कहना है कि सरकार ने जितनी पदों की घोषणा की थी, उतनी ही वैकेंसी जल्द से जल्द जारी करें।

Share This Article