सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में तिलरथ से जमालपुर जा रहे डीएमयू चलती ट्रेन के इंजन में आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद रेल यात्री ट्रेन से कूद कर भागने लगे. किस तरह से ट्रेन के इंजन में आग लगी हुई है और लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं, इसका विडियो social मीडिया में वायरल है.. यात्री ट्रेन से उतर कर जान बचाकर भाग रहे हैं.
बेगूसराय के तिलरथ के पास ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. जब तिलरथ से जमालपुर जाने वाली डीएमयू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को उसी जगह रोक दिया. बताया जा रहा है कि तिलरथ से जमालपुर जा रही. तभी ट्रेन के इंजन में आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन के ड्राइवर ट्रेन रोककर इंजन में लगी हुई आग को बुझाया. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.