सिटी पोस्ट लाइव
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 125वें एपिसोड में प्रतिभा सेतु लॉन्च करने का ऐलान किया था। समें अगर कोई यूपीएससी उम्मीदवार फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं,तो यह प्लेटफॉर्म उनके लिए वरदान साबित होने वाली है। चलिए आपको बताते है क्या है ‘प्रतिभा सेतु’।
दरअसल, देश के पीएम ने मन की बात के 125वें एपिसोड में युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। पीएम ने प्रतिभा सेतु प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लेटफॉर्म उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा के सभी लेवल(प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू) पास कर लिया है, लेकिन कुछ अंकों से फाइनल लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए हैं। वहीं, इस प्लेटफॉर्म पर यूपीएससी अभ्यर्थी का डेटा मौजूद होगा जिससे उन्हें भविष्य में अवसरों के लिए मदद मिलेगी। हालांकि, इस प्लेटफॉर्म को 19 जून 2025 को लॉन्च किया गया था। इसमें सिविल सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, वन सेवा, सीएपीएफ, भू-वैज्ञानिक, सीडीएस, चिकित्सा सेवा और आईईएस/आईएसएस जैसे कई परीक्षाएं शामिल हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया प्रतिभा सेतु को रजिस्टर करने के लिए केन्द्रीय मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त निकायों और निजी फर्मों सहित एम्प्लॉयर पोर्टल पर एक्सेस करते हैं। जो अक्सर कॉरपोरेट आइडेंटिफिकेशन नंबर वेरिफिकेशन के माध्यम से होता है। वहीं, एक बार वेरिफाई हो जाने के बाद एम्प्लॉयर को लॉगिन क्रेडेंशियल मिलता है। इसके बाद वे सीधे जुड़ने और नियुक्ति करने के लिए उम्मीदवार के बायोडेटा (योग्यता, परीक्षा विवरण, संपर्क जानकारी) को ब्राउज़ कर सकते हैं।