चिराग को सीएम प्रोजेक्ट करने वाले पोस्टर ,बिहार कर रहा ताजपोशी का इंतजार….

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पटना के वीरचंद पटेल मार्ग और दूसरी सड़कों पर लगाए गए चिराग पासवान के पोस्टर को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है. ईन पोस्टर्स में चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश की गई है. इस पोस्ट को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं.

पटना की सड़कों पर इस पोस्टर को लगाने वाले का नाम से इमाम गजली है. ये  लोजपा (आर) के शेखपुरा जिला अध्यक्ष हैं. चिराग पासवान की तस्वीरों के साथ लगाए गए पोस्टर में चिराग पासवान के स्वागत की बात लिखी गई है. ऐसा लगता है कि उनको एक मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है. पोस्टर में लिखा है- बिहार ताजपोशी का इंतजार कर रहा है! चिराग के स्वागत के लिए बिहार तैयार है! शेर का कलेजा लेकर ऊपर वाला भेजा है! दंगा फसाद ना बवाल चाहिए, बिहार का सीएम चिराग चाहिए!

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पोस्टर लगाने के पीची मंशा जो भी रही हो, लेकिन बिहार की सियासत को यह एक नया संदेश तो जरूर दे रहा है.चिराग पासवान की तस्वीर लगाकर मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने को लेकर सियासी गलियारों में अलग तरह की चर्चा छिड़ गई है. वर्ष 2020 के चुनाव में चिराग पासवान एनडीए से अलग होकर लड़े थे,.उनकी पार्टी तीन दर्जन सीटों पर जेडीयू की हार का कारण बनी.जेडीयू पहलीबार  43 सीटें जीत पाई और तीसरे नंबर की पार्टी बन गई. इतना ही नहीं, इसको एनडीए के अंदर की एक साजिश के तौर पर देखा गया था जिसमें चिराग पासवान को भाजपा के साथ होने की बात कही गई थी.

2020 के बाद से बिहार में राजनीतिक राजनीतिक परिदृश्य में काफी बदलाव हुए हैं. अब चिराग पासवान एनडीए में हैं. वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना नेता मान चुके हैं और इसको लेकर उन्होंने कई बयान भी दिये हैं. बावजूद इसके इस पोस्ट के लगने के बाद वह बिहार की राजनीति में फिर चर्चा छिड़ गई है कि क्या चिराग पासवान कोई नया दांव खेलने जा रहे हैं?

TAGGED:
Share This Article