चुनाव चिह्न के दुरुपयोग के मामले में मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव के वकील कोर्ट में पेश.

City Post Live

Muzaffarpur News:

सिटी पोस्ट लाइव :  चुनाव चिह्न को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के वकील और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संरक्षक मुकेश सहनी के वकील मंगलवार को एडीजे-1 के कोर्ट में उपस्थित हुए.इसमें मुकेश सहनी की ओर से संतोष कुमार व तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से धीरेंद्र कुमार विराना थे. कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तिथि 10 जून को निर्धरित किया है.

परिवाद खारिज किए जाने को लेकर क्रिमनल रिवीजन वाद की पुनरीक्षण चल रहा है. भासापा के प्रदेश अध्यक्ष लहलादपुर पताही के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने पिछले वर्ष 18 अप्रैल को सीजेएम कोर्ट में मामला दाखिल किया था.इसमें फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी कर भारतीय सार्थक पार्टी के चुनाव चिह्न के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था. परिवाद को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दिया था.इसके विरुद्ध प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में उन्होंने क्रिमनल रिवीजन वाद दायर किया था. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने रिजिवन वाद को सुनवाई के लिए स्वीकार  कर लिया था.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परिवाद में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा था कि वह भारतीय सार्थक पार्टी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष है.भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से उनकी पार्टी को नाव चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है. यह चुनाव चिह्न पहले विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) को आवंटित था.

Share This Article