ihar News: कांग्रेस में कलह ! प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी का गठन, इस बड़े नेता को नहीं मिली जगह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को रखा…खेल शुरू
सिटी पोस्ट लाइव :बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरु ने बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल कर दिया है. उन्होंने जिला और प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए फेर बदल किया है. पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. लेकिन अहम बात यह है कि इसमें अखिलेश सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है.कृष्णा अल्लावारु की तरफ से गठित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को जगह नहीं मिली है. अखिलेश सिंह का इस कमिटी में नाम नहीं है वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 लोगों को शामिल किया गया है.
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी कृष्णा अलावरु द्वारा जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन को और मजबूत करने एवं आवश्यक फेरबदल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 6 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमिटी (Screening Committee) का गठन किया है. कमिटी के संयोजक पद पर बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार हैं.कांग्रेस नेता शकिल अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस नेता देंवेन्द्र यादव, शहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को कमिटी का सदस्य बनाया गया है.
इस कमिटी के सदस्य अपने स्तर से जांच करेंगे और रिपोर्ट तैयार कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को सौंपेंगे.इस कमिटी में अखिलेश सिंह को जगह नहीं मिलना कहीं ना कहीं कांग्रेस के आंतरिक कलह को उजागर कर रहा है. कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष के पद से अखिलेश सिंह को हटाकर राजेश कुमार को दे दिया है. माना जा रहा है कि राजद से नजदीकी के कारण अखिलेश सिंह को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया है. अब नए कमिटी में भी अखिलेश सिंह को जगह नहीं मिलने से कई चर्चाएं तेज हो गई है