चुनाव में टिकट बेचने का काम करती है VIP पार्टी,’ बीजेपी के आरोप से बवाल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप  जायसवाल ने वीआइपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी पर  टिकट बेचने का आरोप लगाया है. दिलीप जयसवाल ने कहा कि सहनी चुनाव के समय टिकट लेकर उसे बेच दिया करते हैं.उन्होंने मुकेश सहनी पर लोकसभा और विधान सभा में टिकट बेचने का आरोप लगाया है. इससे पहले जेडीयू एमएलसी भीष्म साहनी ने भी मुकेश सहनी पर आरोप लगाया था.भीष्म साहनी ने मुकेश सहनी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे निषाद के नेता बनते हैं लेकिन पार्टी से टिकट लेने के बाद वे निषाद की जगह दूसरे समाज के लोगों के बीच टिकट बेच दिया करते हैं.

दिलीप जयसवाल ने कहा कि सहनी चुनाव के समय टिकट लेकर उसे बेच दिया करते हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि मुकेश सहनी को एनडीए घटक दलों की ओर से चुनाव लड़ने के लिए कई बार अपने कोटे से टिकट भी दिया गया. लेकिन उन्होंने हर बार घटक दलों से टिकट लेकर बेच दिया करने का काम किया है. टिकट उनके समाज के लोगों के लिए उनको दिया जााता रहा है लेकिन वे पैसा लेकर अपने समाज के बदले दूसरे लोगों को टिकट बेचने का काम किया करते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article