जल्द होगा जारी होगा बिहार STET 2025 का नोटिफिकेशन .

City Post Live

Bihar STET Notification 2025

सिटी पोस्ट लाइव : TRE 4 के पहले एसटीईटी 2025 की परीक्षा आयोजित करने को लेकर जारी आंदोलन ने सरकार की नींद उड़ा दी है. अभ्यर्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.उनका कहना है कि घर जमीन गिरवी रखकर उन्होंने BED की डीग्री ली है ताकि शिक्षक बन सकें .लेकिन पिछले डेढ़ साल से एक भी परीक्षा आयोजित नहीं हुई है.TRE 4 के पहले एसटीईटी 2025 की परीक्षा आयोजित करने को लेकर जारी आंदोलन ने सरकार की नींद उड़ा दी है. STETअभ्यर्थियों का कहना है कि TRE 4 के पहले यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी चाहिए ताकि वो भी शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग ले सकें. STETअभ्यर्थियों ने पटना में इसी सप्ताह जोरदार प्रदर्शन किया था.सूत्रों के अनुसार STETअभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए सरकार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 की अधिसूचना जल्द ही जारी कर सकती है. पिछले साल इस परीक्षा का आयोजन मई-जून में किया गया था.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एसटीईटी 2025 नोटिफिकेशन का इंतजार है. बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 की अधिसूचना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक secondary.biharboardonline.com पर जारी की जाएगी. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. अप्लाई ऑनलाइन मोड में करना होगा.इस परीक्षा का आयोजन बीएसईबी की ओर से किया जाता है. बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में माध्यमिक विद्यालयों (9-10) और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (11-12) में पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए हर साल इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है.

बिहार एसटीईटी परीक्षा में दो पेपरों होते हैं. पेपर 1 में अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, भोजपुरी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा आदि जैसे विषय शामिल होते है और 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम के साथ उनके ग्रेजुएशन स्तर का सिलेबल होगा. वहीं दूसरे पेपर में इन विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका सिलेबस पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर का होता है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

पिछले साल एसटीईटी परीक्षा का आयोजन मई-जून में किया गया था. पेपर 1 का आयोजन 18 से 29 मई तक और पेपर 2 का 11 से 20 जून तक किया गया था. नतीजे 18 नवंबर को घोषित किए गए थे. कुल करीब 4,23,822 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से लगभग 2,97,747 सफल घोषित किए गए थे.STETअभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने साल में दोबार STET कराने का ऐलान किया था लेकिन पिछले डेढ़ साल में एक भी परीक्षा नहीं हुई है.

Share This Article