: JDU किस आधार पर देगी टिकट? अंदर की बात आई सामने; बदली पुरानी रणनीति
सिटी पोस्ट लाइव : विधान सभा चुनाव में JDU के कई दिग्गज नेताओं-विधायकों की छुट्टी होनेवाली है.इसबार जेडीयू अपने प्रत्याशी का चयन किसी एजेंसी के सर्वे के आधार पर नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के फीडबैक के आधार पर करेगा. एजेंसी से फीडबैक जरूर लिया जाएगा पर स्थानीय स्तर से मिलने वाली रिपोर्ट को प्राथमिकता दी जाएगी.सूत्रों के अनुसार जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान ही लगभग यह तय हो गया है कि जेडीयू को किन-किन सीटों पर लड़ना है.
जेडीयू के पास एक-एक सीट के लिए न्यूनतम 5 दावेदार हैं.पार्टी फीडबैक के आधार पर करेगी कि चुनावी जंग में किसे उतारा जाए. एजेंसी के सर्वे रिपोर्ट और स्थानीय लोगों के फीडबैक का मिलान कर पार्टी फाइनल प्रत्याशी तय करेगी. गोपनीय तरीके से संबंधित विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की लोकप्रियता और समीकरण के आधार पर अपनी रिपोर्ट एजेंसी जेडीयू नेतृत्व को उपलब्ध कराएगा .उसके बाद पार्टी स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा कर उम्मीदवार तय करेगी.
पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा के उप चुनाव में भी जेडीयू ने एजेंसी की मदद ली थी पर उनकी बात नहीं मानी गई थी. एजेंसी जिस प्रत्याशी को टिकट नहीं दिए जाने की बात कर रहा था उसी प्रत्याशी को पार्टी ने टिकट दिया और उसकी जीत हुई.इसके लिए स्थानीय स्तर पर फीडबैक लिए गए थे.पार्टी की पांच टीम स्थानीय लोगों के बीच जाकर लोगों से बात करेगी. उनकी रिपोर्ट मुख्यालय को मिलेगी और फिर संभावित प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगेगी.जिला सम्मेलनों के माध्यम से भी संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता का आकलन किया गया है. इस बारे में विधानसभा प्रभारियों की भी रिपोर्ट ली गयी है.