चुनाव से पहले शिक्षकों नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार सरकार चुनाव से पहले शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. शिक्षा विभाग ने राज्यभर में BPSC शिक्षकों का तबादला शुरू कर दिया है. अगले 60 दिनों के भीतर 1.70 लाख से अधिक शिक्षकों का तबादला होनेवाला है.विभाग के मुताबिक अब तक 20,034 शिक्षकों का तबादला किया जा चुका है.शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर-पोस्टिंग की निगरानी के लिए 16 सदस्यीय विशेष टीम बनाई है, जो शिक्षकों के दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है. जांच में प्रमाणपत्र, नियुक्ति पत्र, एनओसी और ट्रांसफर के कारण शामिल किए जा रहे हैं.

पटना और इसके आसपास के जिलों जैसे वैशाली, जहानाबाद, अरवल और नालंदा से ट्रांसफर के लिए 40,000 से अधिक आवेदन आए हैं. इनमें से करीब 15,000 शिक्षक सीधे पटना में ट्रांसफर चाहते हैं. हालांकि पटना में सीमित रिक्तियां होने के कारण फिलहाल इस प्रक्रिया को होल्ड पर रखा गया है. विभाग के अनुसार रिक्त पदों की सूची आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस बार प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल रखा गया है.अब तक हुए ट्रांसफर में कैंसर पीड़ित 760 शिक्षक, गंभीर बीमारी से ग्रस्त 2,579 शिक्षक, पति-पत्नी के अलग जिलों में कार्यरत होने के आधार पर 9,500 से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्राथमिकता दी गई है. खासकर महिला शिक्षिकाओं को उनके पति के जिलों में पोस्टिंग देने पर फोकस किया जा रहा हैट्रांसफर प्रक्रिया को 12 शिफ्टों में पूरा किया जाना है. अभी तक 5 शिफ्टों में 20,034 शिक्षकों का तबादला हो चुका है.

शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए यूनिक कोड अलॉट किया गया है. इस कोड में शिक्षक का नाम, पता, स्कूल की जानकारी और आवेदन स्थिति दर्ज है. पोस्टिंग इसी कोड के आधार पर ऑनलाइन सिस्टम से तय की जा रही है, जिससे किसी तरह की भ्रष्टाचार या पक्षपात की संभावना को खत्म किया जा सके.शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DEO (जिला शिक्षा पदाधिकारी) को निर्देश जारी किया है कि वे स्कूलों में रिक्त पदों की सूची जल्द भेजें. शिक्षकों को उन्हीं रिक्त पदों के अनुसार जिला और ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे. यदि शिक्षक के चुने गए ब्लॉक में पद खाली नहीं है, तो पास के अन्य ब्लॉक में पोस्टिंग दी जाएगी.

Share This Article