रोमांटिक मूड में दिखे निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, ड्राइव करते वीडियो हुआ वायरल…

Ritu Raj

ज्यादातर मौकों पर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई तीखा बयान या जनसभा का भाषण नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो है, जिसमें वे रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। जनसभाओं और टीवी डिबेट्स में दमदार अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले पप्पू यादव का यह अलग रूप लोगों का ध्यान खींच रहा है।

वायरल वीडियो में पप्पू यादव खुद कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने काले रंग का शॉल ओढ़ रखा है। बाएं हाथ में सॉफ्ट ड्रिंक का केन है, जबकि दाएं हाथ से वे कार की स्टेयरिंग संभालते नजर आते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह राजधानी पटना की किसी शाम सुकून भरे मूड में ड्राइव पर निकले हैं। दरअसल, वीडियो में कार के अंदर मशहूर शायर फैयाज हाशमी का सदाबहार गीत ‘आज जाने की ज़िद न करो’ बज रहा है। इस गीत के साथ पप्पू यादव पूरी तरह भावुक और रोमांटिक अंदाज में डूबे नजर आते हैं। ड्राइविंग के दौरान वे गाने के बोलों को हल्के-हल्के गुनगुनाते भी दिख रहे हैं। गौरतलब है कि इस क्लासिक गीत को फरीदा खानम से लेकर कई नामचीन गायकों ने अपनी आवाज दी है। वायरल वीडियो में पप्पू यादव अरिजीत सिंह की आवाज में इस गीत का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वे पटना के अटल पथ पर सुकून के कुछ पल बिताने निकले हैं, जहां संगीत के साथ खुद के लिए क्वालिटी टाइम निकालते नजर आ रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि पप्पू यादव अपनी निजी जिंदगी में भी बेहद रोमांटिक स्वभाव के माने जाते हैं। नेशनल टेनिस खिलाड़ी रंजीत रंजन से उनका रिश्ता भी इसी भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल रहा है। कहा जाता है कि रंजीत रंजन को जीवनसाथी बनाने के लिए पप्पू यादव ने लंबा इंतजार और काफी कोशिशें की थीं, जिसके बाद दोनों ने शादी की। वहीं, जब भी पप्पू यादव अपने पैतृक जिले पूर्णिया में होते हैं, तो उनका जुड़ाव स्थानीय संस्कृति से साफ नजर आता है। वे अक्सर यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिलचस्पी लेते दिखते हैं। कई मौकों पर तो वे मंच पर आंचलिक गीत गुनगुनाते हुए भी नजर आए हैं, जिससे यह साफ होता है कि राजनीति के साथ-साथ संगीत और संस्कृति से भी उनका गहरा लगाव रहा है।

Share This Article