जीएसटी दरें और होंगी कम, निर्मला सीतारमण ने कहा-स्लैब की हो रही समीक्षा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : GST स्लैब में बदलाव पर भी विचार हो रहा है. वित्त मंत्री ने जल्द ही इस बारे में अंतिम फैसला लेने का संकेत दिया है.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने पर अंतिम फैसला जल्द ही लिया जाएगा. स्लैब के पुनर्गठन की समीक्षा की जा रही है.ऐसा माना जा रहा जीएसटी दरें और कम हो सकती हैं. इससे जल्द ही देश को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा.

GST दरों में कमी और टैक्स स्लैब्स को सरल बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है. वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि वो खुद हर GST ग्रुप के काम की समीक्षा कर रही हैं ताकि बदलाव देश हित में हों.निर्मला सीतारमण ने कहा कि GST से टैक्स कलेक्शन में स्थिरता आई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि GST के बाद किसी भी वस्तु पर टैक्स नहीं बढ़ा है. आगे भी GST दरें कम होंगी. सरकार का लक्ष्य जीएसटी सिस्टम को और आसान बनाना, टैक्स दरें कम करना और टैक्सपेयर्स को राहत देना है

TAGGED:
Share This Article