लॉर्ड्स टेस्ट में फंसी टीम इंडिया,जीत के लिए चाहिए 135 रन…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में टीम इंडिया की जीत मुश्किल दिखाई दे रही है। भारत को सीरीज में बढ़त बनाने के लिए अभी 135 रनों की जरूरत है। वहीं चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने 58 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गवां दिए। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, मैच के चौथे दिन के पहले सेशन से ही भारतीय गेंदबाजों ने अंग्रेजी बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिए। दूसरी पारी में इंग्लैंड 192 रनों पर ही धराशायी हो गई। इसके तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए और स्टोक्स ने 33 रनों का योगदान दिया। दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने चार बल्लेबाज- बेन डकेट (12), ओली पोप (4), जैक क्रॉली (22) और हैरी ब्रूक (23) के विकेट गंवा दिए। पहले सेशन में 98 रन बनाने में सफल हुई। इसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर मैच को भारत से दूर ले जाने का कोशिश किया,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं भारत के तरफ से सुंदर ने 4 अहम विकेट चटकाए। सिराज और बुमराह को 2-2 मिला और रेड्डी और आकाश ने 1-1 विकेट लेने में सफल हुए।

गौरतलब है कि भारत को सीरीज में आगे होने के लिए पांचवे दिन के खेल में संयम दिखाना होगा। वहीं सारा दारोमदार अब राहुल, पंत, जडेजा और सुंदर पर टिका हुआ है। चौथे दिन भारत की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं दिखी। ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। करुण नायर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए तो कप्तान गिल 6 पर कार्स का शिकार हो गए और नाइटवॉचमैन के रूप में आए आकाशदीप भी ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए। उनके आउट होने के साथ चौथे दिन का खेल खत्म हो गया। और इंग्लैंड की पूरी कोशिश 6 विकेट लेने पर होगी। इंग्लैंड की ओर से कार्स ने 2, जबकि आर्चर और स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला।

Share This Article