तीसरीबार पटना आये राहुल गाँधी लेकिन उठाया वहीं पुराना मुद्दा, जातीय जनगणना…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी ने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि इस देश में अगर आप दलित, महिला, आदिवासी या अल्पसंख्यक हो और अगर आप अपर क्लास के नहीं हो, तो आप सेकंड क्लास के नागरिक हो. राहुल गांधी ने एक बार फिर से जाति जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि मोहन भागवत कहते हैं कि जाति जनगणना नहीं होनी चाहिए, लेकिन हम जाति जनगणना के माध्यम से सामाजिक एक्सरे कर रहे हैं.

बेगूसराय में पदयात्रा करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आजकल हिंदुस्तान में सच्चाई बोलना मुश्किल हो गया है. लोग कहते हैं कि संविधान 1947 में लिखा गया, लेकिन यह हजारों साल पुराना है. इस संविधान में अंबेडकर जी, गांधी जी, नेहरू जी और फुले जी की सोच है.आजकल बड़े नेता सच्चाई बोलने से डरते हैं, लेकिन भगवान बुद्ध और अंबेडकर ने सिखाया है कि डरना नहीं चाहिए और सच्चाई को देश के सामने रखना चाहिए. आप लोगों को भी डरना नहीं चाहिए क्योंकि आपके खून में अंबेडकर, गांधी और फुले की विचारधारा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में अगर आप दलित, महिला, आदिवासी अल्पसंख्यक हो तो आप अपर क्लास के नहीं हो सकते हो. आप सेकंड क्लास के नागरिक हो. राहुल गांधी ने कहा कि 5 प्रतिशत लोग पूरे देश को चला रहे हैं. 10-15 लोग हैं जिन्होंने कॉर्पोरेट इंडिया को पकड़ रखा है.हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, यह डाटा की सदी है. तेलंगाना में हमारे पास पूरा डाटा है. इसके जरिए हम पूरी राजनीति बदल सकते हैं. जातीय जनगणना के जरिए सबकुछ दिला सकते हैं. मोहन भागवत जी जातीय जनगणना के खिलाफ हैं. लेकिन, हम सामाजिक एक्स-रे यानी जातीय जनगणना के पक्ष में हैं. यह एक क्रांतिकारी कदम है और आरएसएस और भाजपा इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, कोई भी शक्ति इसे रोक नहीं सकती.

Share This Article