इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जॉली एलएलबी 3 की रिलीज पर नहीं लगेगा ब्रेक…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एक्टर अक्षय कुमार और अरसद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें, कोर्ट ने रिलीज की याचिकाएं को खारिज कर दिया है। अब यह फिल्म 19 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरसद वारसी की आने वाली कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को हाईकोर्ड से हरी झंड़ी मिल गई है। दरअसल, रिलीज से पहले ही कुछ वकीलों ने फिल्म को लेकर नाराजगी जताई थी। और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। यह पूरा मामला इस फिल्म के गाने ‘भाई वकील है’ को लेकर है। इस गाने के खिलाफ और फिल्म की रिलीज पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। ताजा खबरों के अनुसार, कोर्ट ने फिल्म की याचिका पर रोक लगा दी है। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति बृज राज सिंह की खंडपीठ ने याचिका खारिज करने पर कहा- “उन्हें गाने के बोल या फिल्म के ट्रेलर या टीजर में ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, जिससे कानूनी बिरादरी को बदनाम किया जा सके। जैसा कि दोनों याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था। इसलिए फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई जा सकती है।”

गौरतलब है कि याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में अदालत से ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज रोकने, उसके गीत ‘भाई वकील है’ को हटाने, सीबीएफसी प्रमाणन रद्द करने और वकीलों व न्यायपालिका को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाने के लिए निर्माताओं से माफी मांगने का अनुरोध किया था। साथ ही फिल्म के प्रोमो वकीलों की गरिमा को कम करते हैं और छात्रों को इस पेशे में आने से हतोत्साहित करते हैं। बता दें, सुभाष कपूर इस फिल्म के डायरेक्टर है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Share This Article