तेजस्वी को पप्पू की नसीहत,’कांग्रेस को कमजोर करके कोई CM नहीं बन सकता.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :दिल्ली में बिहार चुनाव पर हो रही कांग्रेस की बैठक में पप्पू यादव भी शामिल हैं.  जानकारी के अनुसार कांग्रेस की यह अहम बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक में बिहार चुनाव से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की जा रही है. इस बैठक में पप्पू यादव भी शामिल हैं. बिहार चुनाव को लेकर आज कांग्रेस की आज हो रही  इस बड़ी बैठक में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी बुलाया गया है. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद हैं.

बैठक से पहले पप्पू यादव ने  कहा कि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बिना चेहरे के चुनाव मैदान में उतरना चाहिए और इसका नेतृत्व गठबंधन के तहत तय करना चाहिए. उनका मानना है कि कांग्रेस को मजबूत बनाना चाहिए क्योंकि कांग्रेस छोटी राजनीति नहीं करती.पप्पू यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन में कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए, जिससे यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस नेतृत्व कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट अच्छा था और इसे आधार मानकर सीट बंटवारा होना चाहिए. उन्होंने आरजेडी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस से तकरार करके मुख्यमंत्री नहीं बना जा सकता. उनके अनुसार, कांग्रेस जितनी मजबूती से लड़ेगी, उतना ही INDIA गठबंधन को फायदा होगा. कांग्रेस को आगे आकर लड़ना चाहिए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी यादव के बयान पर पप्पू यादव ने कहा कि उनका कहने का मतलब कुछ और हो सकता है, लेकिन सूत्र ही ताकत है. उन्होंने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र की संज्ञा दी और कहा कि साजिश के तहत सीटें कम हो रही हैं. उनका मानना है कि चुनाव चेहरा देखकर नहीं बल्कि गठबंधन के तहत लड़ना चाहिए.

Share This Article