अगवा बिल्डर की सुरक्षित रिहाई, 3 किडनैपर को पुलिस ने दबोचा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :पटना पुलिस ने अगवा किये गये बिल्डर श्रीकांत को सुरक्षित छुड़ा लिया है.तीन अपहर्ताओं को पुलिस ने धर दबोचा है.पुलिस के अनुसार  आरोपियों के साथ बिल्डर के भाई का साढ़े 3 करोड़ रुपए को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बब्लू गिरी, मनीष कुमार, विकास आनंद के तौर पर हुई है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

श्रीकांत को शनिवार को उस समय अगवा कर लिया गया जब वो  शाम दिल्ली से पटना लौटे थे. एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद ही उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया गया. विरोध करने पर मारपीट भी की गई. पुलिस को इसकी सूचना रविवार को सुबह 8 बजे मिली. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. दोपहर 2 बजे के करीब चितकोहरा पुल के पास से ब्लैक कलर की SUV(BR 01FN7803 ) से बरामद कर लिया.हवाई अड्डा थानेदार संतोष कुमार शर्मा ने बताया बिल्डर की भांजी रिंकी ने आवेदन दिया था. दो बड़ी गाड़ी और 2 बाइक से किडनैपर आए थे. श्रीकांत को किडनैपर गाड़ी में बिठाकर शहर का चक्कर लगा रहे थे. रुपए वापस करने का दबाव बना रहे थे.

Share This Article