बिहार विधानसभा बजट सत्र 24 फरवरी से, सीएम नीतीश की मंजूरी, 10 लाख नौकरी का लक्ष्य

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के तीसरे सप्ताह के अंत में, या 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में इस पर मोहर लग जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति पहले ही प्राप्त की जा चुकी है। कैबिनेट की बैठक में निर्णय लेने के बाद, इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा, और फिर राज्यपाल द्वारा विधानसभा सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बजट सत्र में सरकार 2024-25 का अपना बजट पेश करेगी, और विभिन्न विभागों के बजट पास कराए जाएंगे। इस संबंध में पूरी तैयारी की जा चुकी है और प्रस्ताव भी तैयार है। कैबिनेट में इस पर 4 फरवरी को मुहर लगने के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में दिन में 4:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करने की पूरी योजना तैयार है, जो राज्य के विकास के नए अवसरों की शुरुआत करेगा।

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने वादे को पूरा करने में जुट गए। फरवरी और मार्च महीने में राज्य सरकार एक बड़ा मेगा इवेंट नियुक्ति पत्र समारोह आयोजित करने जा रही है, जिसमें लाखों लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। फरवरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कृषि विभाग में नियुक्त होने वाले 1000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही, शिक्षकों के लिए भी तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं, जिनमें हजारों शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

यह समारोह बिहार के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। मार्च में बिहार तकनीकी सेवा आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा अनुशंसित पदों के लिए भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का उनका लक्ष्य है, जिसे वे हर हाल में पूरा करेंगे। यह कदम न केवल राज्य के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण है, बल्कि बिहार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

Share This Article