तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को दी सलाह, CM बनना है तो खुलकर बोलिये, ड्रामा करने की जरूरत नहीं.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो सवाल कर ही चुके हैं. अब तेजस्वी यादव ने भी तंज कसा है. तेजस्वी ने कहा कि अगर इच्छा है चिराग पासवान या किसी की, तो खुलकर बोलिए न कि हम मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. ड्रामा करने की क्या आवश्यकता है कि अब बिहार हमको बुला रहा है.  भगा दिया था क्या इतने वर्षों से बिहार..

लोजपा रामविलास के नेता यह पहले ही संकेत कर चुके हैं कि उसके अध्यक्ष चिराग विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.चिराग मुख्यमंत्री को भी बात चुके हैं कि वो विधान सभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. चिराग के चाचा पशुपति पारस के अनुसार चिराग पासवान अपना मंत्रालय बदलवाने के लिए ड्रामा कर रहे हैं. उनके अनुसार चिराग जिस विभाग के मंत्री हैं, उसमे कोई काम नहीं है. मंत्रालय का बजट मात्र तीन हजार करोड़ रुपये है. मंत्रालय के पास सब्सिडी देने के अलावा कोई काम नहीं. पारस जो इस विभाग के मंत्री रह चुके हैं उनके अनुसार देश भर मे इस मंत्रालय मे महज 56 अधिकारी-कर्मचारी हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अपने पुत्र के नाम (इराज लालू यादव) पर हुई ट्रोलिंग का भी तेजस्वी ने सहज उत्तर दिया है.  ट्रोल करने वाले उपहासपूर्ण राय दे रहे कि बेहतर रहता कि नाम एजाज खान रख देते. प्रतिक्रिया में तेजस्वी ने लिखा है कि ‘भक्तों’ को सनातन धर्म का कोई ज्ञान नहीं है. तेजस्वी का पुत्र मंगलवार को पैदा हुआ था.  लालू ने उसका नामकरण किया था. इराज वस्तुत: संस्कृत का शब्द है, जिसका एक अर्थ हनुमान भी है. सनातन संस्कृति में मंगलवार के ईष्ट देव के रूप में महाबली हनुमान की मान्यता है.

Share This Article