कहां है मोनू, ज़मीन खा गई या आसमान निगल गया!

एसटीएफ़ के साथ मिलकर छापेमारी कर रही छह थानों की पुलिस, नहीं मिल रहा मोनू

Deepak Sharma

पटना: मोकामा में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी के बाद सोनू जेल में है। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह भी जेल में हैं, लेकिन सोनू के भाई मोनू का कोई पता नहीं चल पा रहा है। मोनू को गिरफ़्तार करने के लिए बिहार एसटीएफ़ के साथ
छह थानों की पुलिस ने रात भर छापेमारी की।

छापेमारी मुंगेर, लखीसराय और मोकामा टाल क्षेत्र में की गई। सोनू की गिरफ्तारी के बाद मोनू सिंह सहित अन्य आरोपियों की जल्द जल्द गिरफ्तारी करने को लेकर पुलिस पर भारी दबाव है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मोनू की गिरफ़्तारी अब तक नहीं हो पाई है। वह कहां छिपा बैठा है, इसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। अनंत सिंह समर्थक और सोनू मोनू के बीच हुई फायरिंग मामले में छापेमारी लगातार जारी है। इस बारे में जानकारी देते हुए बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

इन सबके बावजूद एक बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि पीड़ित मुकेश सिंह और उनके परिवार को सुरक्षा कौन देगा, क्योंकि जब तक मोनू फ़रार है, तब तक मुंशी मुकेश का परिवार सुरक्षित नहीं है। बता दें कि अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फ़ायरिंग होने के दूसरे ही दिन मुकेश सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इसके बाद मुकेश के पर हथियार से लैश पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Share This Article