नीतीश कुमार की तारीफ़ लेकिन बिहार की राजनीति में युवा ब्रिगेड को शिफ्ट करने का समय .

City Post Live

Bihar Chunav: नीतीश जी ने बिहार को बदला, उन्होंने बहुत काम किया है… क्या बदल रहा मुकेश सहनी का मूड?

Bihar Chunav 2025

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव : मुकेश सहनीके बदले सूर से महागठबंधन की नींद उड़ सकती है.मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से तारीफ शुरू कर दी है.उन्होंने कहा कि उन्होंने बिहार की छवि बदली है. नीतीश कुमार जब सत्ता में आए तब से उन्होंने लालू जी की तरह बिहार के वंचितों, दलितों, गरीबों सभी वर्गों के लोगों को समान हक दिया. नीतीश कुमार ने शुरुआत में सभी वर्गों के लिए काम किया. हालांकि अब बीजेपी ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है.मुकेश सहनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है. इसलिए वह इतने सालों तक मुख्यमंत्री बने. एक बार तो वह हमारी वजह से भी सीएम बने हैं. हमने चार विधायकों के साथ उनको समर्थन दिया. मुकेश सहनी ने कहा कि हालांकि बिहार की राजनीति को युवा ब्रिगेड को शिफ्ट करने का समय आ गया है.

मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों पर सहमति बन जाने का दावा करते हुए कहा कि बिहार में अब सत्ता मेरे, तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर और चिराग पासवान के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी. जो भी पार्टी अब युवाओं की तरफ शिफ्ट नहीं होगी. वह आगे नहीं बढ़ सकती है. अब नीतीश जी, लालू जी की सेहत ठीक नहीं है. ऐसे में अब हमलोग ही राजनीति करेंगे. मुकेश सहनी ने कहा कि हालांकि उनके विचारों को अपनाकर ही राजनीति में आगे बढ़ने की जरूरत है.मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन के अंदर सीटों पर लगभग सहमित बन चुकी है. 2-4 सीटों पर कुछ इधर-उधर हो सकता है. लेकिन, लगभग बात बन चुकी है. कुछ और पार्टियां हमारे साथ जुड़ने वाली हैं. मुकेश सहनी ने पशुपति पारस का नाम लिए बिना कहा कि कुछ उनके लिए भी मैनेज कर सकते हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती तो डिप्टी सीएम मैं ही बनूँगा, इस पर कोई कंफ्यूजन नहीं है.

AIMIM को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि उनका यहां को जनाधार नहीं है. वे लोग बिहार चुनाव में हमारी मदद करें और हमलोग उनको हैदराबाद में मदद करेंगे. वहीं मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे.मुकेश सहनी का नीतीश कुमार की तारीफ़ करना और प्रशांत किशोर की मेहनत की तारीफ़ करना एक नए राजनीतिक समीकरण का भी संकेत दे रहा है.

Share This Article