सिटी पोस्ट लाइव : नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार के मुखिया अचेतावस्था में हैं. राज्य में क्या हो रहा, उन्हें पता ही नहीं है. राज्य सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है.तेजस्वी मंगलवार को कुढ़नी की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत से शोकाकुल स्वजन से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने मृत बच्ची के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और स्पीडी ट्रायल शुरू कर दोषी को सजा दिलाने की मांग सरकार से करते हुए चेतावनी दी कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.
तेजस्वी ने बच्ची के स्वजन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यही सरकारी व्यवस्था है कि अस्पताल में चिकित्सा के अभाव में बच्ची ने दम तोड़ दिया.बच्ची के चाचा ने बताया कि एसकेएमसीएच में बेहतर उपचार किया गया था, लेकिन पटना के पीएमसीएच में जाने के बाद कोई भी चिकित्सक देखने को तैयार नहीं थे. यहां तक कि वहां तैनात कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग रुपये मांग रहे थे. उनकी भतीजी छटपटा रही थी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था. इस कारण वह एंबुलेंस में ही दो-तीन घंटे पड़ी रही. ऑक्सीजन की कमी हुई तो वहां तैनात कर्मी व्यवस्था के लिए रुपये मांग रहे थे. पीएमसीएच में जल्द उपचार शुरू होता तो उनकी भतीजी आज जीवित होती.
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के अस्पतालों में हुई लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएमसीएच में वर्तमान निदेशक डॉक्टर इस ठाकुर को बचाने के लिए बचना ही सरकार बचाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है. वहीं, उन्होंने पीएमसीएच में निर्माण कार्यों में कमिश्नर और भ्रष्टाचार के आप भी लगाए हैं. इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर भी तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है.
तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बात करते हुए बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए नीतीश सरकार से सख्त सवाल पूछे और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मंगल पांडे को अमंगल पांडे बताते हुए कहा कि वह बंगाल बीजेपी के प्रभारी हैं. बिहार पर कम और बंगाल पर अधिक ध्यान देते हैं. पीएमसीएच के निदेशक डॉक्टर इस ठाकुर के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएमसीएच में 5000 करोड रुपए के निर्माण कार्य हो रहे हैं, इनको नहीं हटाया जाएगा. उन्होंने सवाल पूछा कि क्या इनके अलावा कोई काबिल व्यक्ति नहीं है जो पीएमसीएच चला सकता है.