नीतीश सरकार का नया आदेश,पटना में बने हर के नक़्शे की होगी जांच.

City Post Live

Patna News:

सिटी पोस्ट लाइव :पटना में बिना नक्शा या फिर नक्शा के उल्लंघन कर बनाए जानेवाले सभी घरों की जांच होगी.जांच में देखा जाएगा कि इमारतों का निर्माण नक्शे और नियमों के अनुसार हुआ है या नहीं. अगर एफएआर का उल्लंघन पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.सूत्रों के अनुसार  सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन के बीच बने तमाम भवनों की जांच होगी.नक्शे और नियमों के अनुरूप इमारतों का निर्माण हुआ है या नहीं, फर्श क्षेत्र अनुपात (एफएआर) का उल्लंघन तो नहीं हुआ, इसकी जांच होगी.

विधान परिषद में तारांकित प्रश्न के दौरान सदस्य सौरभ कुमार ने पूरक प्रश्न के जरिए राजधानी में बने भवनों में एफएआर के उल्लंघन का मामला उठाया था.इसका उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि विभाग के वरीय अधिकारियों की टीम बनाकर एफएआर के स्तर पर इमारतों की जांच की जाएगी.डॉ. संजीव कुमार सिंह ने दानापुर में नारियल घाट से तकिया पर मोड़ तक सड़कों पर डीजे व अन्य गाडि़यों के खड़े होने का प्रश्न उठाया. करबिगहिया में भी इसी तरह अतिक्रमण के कारण जाम की जानकारी दी.इस पर मंत्री ने कहा कि वह इस मामले की फिर से जांच कराकर अतिक्रमण हटवाएंगे. अगर जरूरत हुई तो खुद भी स्थल की जांच कर कार्रवाई करेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना में 14 यूनिट वेंडिंग जोन का निर्माण किया गया है. कदमकुआं वेंडिंग जोन में 229 दुकानदारों को जगह दी गई है. पटना में 15 दिनों में नए वेंडिंग ज़ोन के लिए स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है.मंत्री जिवेश कुमार ने विधानपरिषद में बताया कि राज्य सरकार उप महापौर के अधिकार और शक्तियों को बढ़ाने पर विचार करेगी. वह नीरज कुमार के अल्पसूचित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. मंत्री ने कहा कि अभी नगरपालिका अधिनियम एक्ट के आधार पर उप महापौर को अधिकार मिला हुआ है.

Share This Article