पटना गांधी सेतु पर टकराईं 3 गाड़ियां,कुछ हिस्सों में आज बारिश के बाद पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  कोहरे के कारण पटना के गांधी सेतु पर 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं हैं. हाजीपुर की तरफ पाया नंबर 7 के पास ट्रक-डंपर और बस आपस में टकरा गए. रविवार देर रात हुए इस  हादसा  में किसी को चोट नहीं आई है. बिहार के 8 जिलों में आज यानी सोमवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है.30 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विभाग के अनुसार  ‘प्रदेश में पछुआ हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 7 से 5.8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी. इससे रात में ठंड अधिक महसूस होगी. सोमवार को उत्तरी बिहार में तराई से सटे जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. आज से पटना में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुल जाएंगे. इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है. सुबह 9 बजे से 3:30 बजे तक स्कूलों का संचालन होगा. यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. ठंड के कारण पिछले कई दिनों से पटना समेत कई जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए थे.

ठंड बढ़ने के साथ ही बिहार के कई जिलों की हवा दूषित हो गई है. रविवार को समस्तीपुर की हवा सबसे खराब रही. यहां का AQI 300 के पार रिकॉर्ड किया गया.रविवार को दिन में तेज धूप से सर्दी में भी गर्मी का अहसाश हुआ.लेकिन मौसम विभाग के अनुसार एकबार फिर से ठंड बढ़ सकती है.

Share This Article