सिटी पोस्ट लाइव
दिल्ली HC के बाद अब बॉम्बे HC को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं, ईमेल से लिखा धमकी मिलने के बाद पूरे कैंपस को खाली कराया गया है। आइए जानते है क्या लिखा है उस ईमेल में।
दिल्ली HC के बाद अब बॉम्बे HC को बम से उड़ाने की धमकी मिला है। उसके बाद ईमेल से धमकी मिलने के बाद सभी कोर्टरूम को खाली कराया गया है। सूचना मिलते ही बम स्कवॉड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी छानबीन कर रही है। वहीं, शुक्रवार सुबह दिल्ली HC भेजे ईमेल में कोर्ट रूम में 3 बम मिलने की खबर फैली थी। दिल्ली हाईकोर्ट में भेजे ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा है- एचसी स्टाफ, एक स्मार्ट और गतिशील युवा शिया मुस्लिम डॉ. शाह फैसल ने कोयंबटूर में पाकिस्तान की आईएसआई सेल के साथ सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया है ताकि आज पटना में 1998 के विस्फोटों को दोहराया जा सके। मूल बात यह है कि सेक्युलर पार्टियां परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर बीजेपी/आरएसएस का मुकाबला करती हैं। जब उत्तराधिकारी (राहुल गांधी, उदयनिधि) को सत्ता से रोका जाता है, तो वे RSS के खिलाफ लड़ाई में रुचि खो देते हैं। आईईडी डिवाइस का स्थान और डिफ्यूजिंग कोड के लिए सत्यभामा सेनगोट्टयन से संपर्क करें। फोन: 98430*। इस प्रकार सेक्युलर नेता के नए विकास को बनाने के लिए, समीकरण की बाधाओं को हटाया जाएगा, ताकि झूठे सेक्युलरिस्ट सत्ता से हट जाएं और केवल समर्पित सेक्युलरिस्ट ही पार्टी की सत्ता में आएं। हम प्रस्ताव करते हैं कि डॉ. एझिलान नागनाथन डीएमके की कमान संभालें और इस सप्ताह उदयनिधि स्टालिन के पुत्र इन्बानिधि उदयनिधि पर एसिड अटैक किया जाएगा। खुफिया एजेंसियों को अंदाजा भी नहीं होगा कि यह एक अंदरूनी मामला है। पुलिस के भीतर 2017 से गुप्त एजेंट/संपत्ति बोई गई है, इस पवित्र शुक्रवार के लिए। उदाहरण के तौर पर, आज दिल्ली उच्च न्यायालय में होने वाला विस्फोट पिछले झूठे दावों के संदेह को साफ कर देगा। जज के चैंबर में दोपहर की नमाज के तुरंत बाद विस्फोट होगा।”
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली को पिछले 3,4 महीने से लगातार बम की धमकी मिली है। वहीं, 20 अगस्त को भी दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस घटना से बच्चों के परिजन काफी चिंतित हो गए थे।