Vande Bharat:
सिटी पोस्ट लाइव : आगामी 20 जून से राजधानी पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन के चलाने का रास्ता अब पूरी तरफ से साफ हो गया है. आगामी 20 जून से इसे चलाए जाने की संभावना है. नई वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है.
ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. वंदे भारत के चलने से पटना से मुजफ्फरपुर और गोरखपुर आना-जाना काफी आसान हो जाएगा. यह ट्रेन सुबह 6 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और बेतिया, नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर होते हुए पटना पहुंचेगी. वापसी में रात 9 बजे तक गोरखपुर लौट आएगी.
ट्रेन को गोरखपुर यार्ड में तैयार किया जा रहा है. इस सप्ताह ट्रायल रन की योजना है. प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलते ही पीएम द्वारा उद्घाटन की घोषणा कर दी जायेगी. हाल में गोरखपुर और बेतिया दौर पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर-पटना नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी.