पटना- मुजफ्फरपुर सहित इन 27 जिलों में आज होगी बारिश, अलर्ट जारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के कई जिलों में मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली सहित 27 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. पश्चिम चंपारण, गोपालगंज समेत 11 जिलों में बारिश की संभावना नहीं है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.येलो अलर्ट जारी किया गया है.गौरतलब है कि जुलाई में कभी बारिश हो रही है, तो कभी गर्मी बढ़ रही है. सोमवार को कई जिलों में तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने आज कई जिलों में बारिश और जली कड़कने के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने पटना, गया, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 27 जिलों में बारिश होने की संभावना है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, जहानाबाद, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, जमुई, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, बांका, कटिहार, सहारसा, दरभंगा सहित 27 जिलों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के 11 जिलों में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, और औरंगाबाद का मौसम सामान्य रहेगा। आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है.यहां के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article