IPL 2026 Rules Change: मैच के दिन प्रैक्टिस बंद! BCCI के इन 4 नए नियमों से बदलेगा आईपीएल का अंदाज…

Ritu Raj

BCCI ने IPL 2026 के लिए नए नियम जारी किए हैं, जिनका मकसद मैच के दौरान अनुशासन और सभी टीमों के लिए बराबरी का माहौल बनाए रखना है। IPL 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को होगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। यह मैचएम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

नए नियमों की मुख्य बातें;
मैच-डे पर किसी भी टीम को अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी और उसी दिन खिलाड़ियों का कोई फिटनेस टेस्ट भी नहीं लिया जाएगा। यदि कोई खिलाड़ी अपना जर्सी नंबर बदलता है, तो इसकी जानकारी कम से कम 24 घंटे पहले देनी होगी। साथ ही, ड्रेसिंग रूम और मैदान पर केवल अधिकृत स्टाफ को ही प्रवेश मिलेगा, ताकि सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रैक्टिस से जुड़े नए प्रावधान;
हर टीम को अभ्यास के लिए दो नेट और मुख्य स्क्वायर पर एक साइड विकेट दिया जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों को अलग-अलग विकेट उपलब्ध कराए जाएंगे, और कोई भी टीम दूसरी टीम के विकेट का उपयोग नहीं कर सकेगी। इसके साथ ही ओपन नेट की अनुमति नहीं होगी ताकि अभ्यास व्यवस्थित और नियंत्रित तरीके से हो सके।

मैच-डे से जुड़े अन्य नियम;
मैच के दिन खिलाड़ियों को टीम बस से ही मैदान आना होगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर उन्हें अलग-अलग बैच में लाया जा सकता है। खिलाड़ियों के परिवार और दोस्त अलग वाहन से आएंगे और केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही मैच या प्रैक्टिस देख सकेंगे। सभी अधिकृत स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। मैच के दौरान खिलाड़ियों को LED बोर्ड के पास बैठने या गेंद मारने से बचने की सलाह दी गई है। शुरुआती ओवरों में ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना जरूरी होगा, जबकि पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में स्लीवलेस जर्सी या फ्लॉपी पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, मैच के दिन टीम के साथ केवल 12 सपोर्ट स्टाफ ही मौजूद रह सकेंगे।

Share This Article