पटना में तेज बारिश के बाद जल जमाव, 13 जिलों में भीषण बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट .

City Post Live


सिटी पोस्ट लाइव : पटना में शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. पटना, दानापुर के कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है.मौसम विभाग ने पटना समेत 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. गोपालगंज, सीवान सहित 25 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. बीते 24 घंटे में लखीसराय और पटना में बारिश हुई है. बुधवार के मुकाबले गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ है.35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मोतिहारी सबसे गर्म जिला रहा. दरभंगा का तापमान 35.2 डिग्री रहा, पटना का 34.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. 24 घंटे में पटना के टेंपरेचर में 2 डिग्री का इजाफा हुआ है. बुधवार को राजधानी का तापमान 32.1 डिग्री था.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
TAGGED:
Share This Article