Bihar Weather Report: सावधान! आपदा विभाग सतर्क
Heavy Rain Alert Bihar Today
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है. आज भी मौसम सुहाना बना हुआ है. आसमान मे बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज भी बिहार के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, पटना, गया, भोजपुर और अरवल जिले के सभी जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, और जमुई के अनेक स्थानों में वर्षा होने की संभावना है.राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहने के साथ मध्यम से तेज गति की हवा 40 किमी प्रति घंटा तक चलने की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है. अगले 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है.
बिहार के कई जिलों की तरह नवादा में भी लगातार बारिश हो रही है. गया के फल्गु नदी पानी से लबालब भर गया. उधर, ककोलत जलप्रपात में सैलाब जैसी स्थिति देखने को मिली.झारखंड क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश के कारण जलप्रपात के पानी में वृद्धि हुई है. इसके अलावा कई जगहों से भी जलस्तर में बढ़ोतरी होने से बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. इन तमाम घटनाएं पर आपदा विभाग की नजर बनी हुई है.