भतीजे चिराग को चाचा पारस का बड़ा झटका, ‘चिराग पासवान की पार्टी में होगी बड़ी टूट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : चिराग की पार्टी एलजेपी (रामविलास) में लगातार बड़ी टूट हो रही है.चुनाव के पहले पार्टी में दोबार सैकड़ों कार्यकर्त्ता-नेता पार्टी छोड़ चुके हैं.पार्टी छोड़नेवालों के अनुसार वो पार्टी के सांसद ,चिराग पासवान के बहनोई की मनमानी से परेशान हैं. रविवार को छपरा में चिराग की पार्टी के 129 नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया.इसके पहले खगड़िया में भी सैकड़ों नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी थी. रालोजपा के नेता श्रवण अग्रवाल के अनुसार रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह एवं महासचिव तथा पूर्व सांसद चंदन सिंह के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए चिराग की पार्टी के बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं. हमारे नेता संपर्क में भी हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने दावा किया है कि चिराग पासवान की पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होने वाली है. प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ही चिराग की पार्टी में भगदड़ मची हुई है .और कई नेता रालोजपा में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं. खगड़िया और छपरा में कई नेताओं ने इस्तीफे भी दिए हैं.मंगलवार को पटना के कौशल्या स्टेट में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में श्रवण अग्रवाल ने चिराग पासवान एवं उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि चिराग पासवान की पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी.

प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि प्रतिदिन किसी न किसी जिले में बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता चिराग की पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले ही चिराग की पार्टी में भगदड़ मची हुई है. हाल में खगड़िया के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव समेत चार दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने चिराग की पार्टी से इस्तीफा दे दिया .पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करते हुए रालोजपा में शामिल होने की घोषणा की.

Share This Article