पप्पू यादव के बहाने तेजस्वी को मैसेज, सीमांचल की सीटें नहीं छोड़ेगी कांग्रेस.

City Post Live

कन्हैया से बोले राहुल- प्रशांत किशोर का जिक्र न करें:

सिटी पोस्ट लाइव :कांग्रेस बार-बार ये मैसेज देने की कोशिश कर रही है कि बिहार चुनाव में कन्हैया कुमार बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. पहले उन्होंने यूथ कांग्रेस की तरफ से निकाली गई ‘रोजगार दो पलायन रोको’ यात्रा की अगुआई की. अब कोर कमेटी की बैठक में एंट्री से साफ है कि चुनाव में कांग्रेस की नीति तय करने में कन्हैया भी शामिल रहेंगे.बिहार कांग्रेस की टॉप लीडरशिप के साथ राहुल गांधी की बैठक में पप्पू यादव के शामिल होने का मतलब भी साफ़ है कि उन्हें भी चुनाव में फ्रंट फूट पर खेलने का मौका मिलेगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दिल्ली में बिहार कांग्रेस की टॉप लीडरशिप के साथ राहुल गांधी की बैठक में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कन्हैया कुमार भी मौजूद दिखे.पप्पू यादव के कांग्रेस की प्लानिंग में शामिल होने और कन्हैया के बिहार में एक्टिव होने से सबसे ज्यादा किसी को नाराजगी थी, तो वो तेजस्वी यादव थे. तेजस्वी लोकसभा चुनाव के दौरान से ही इन दोनों नेताओं को दूर रख रहे थे. ‘तेजस्वी यादव को पप्पू यादव से इतनी चिढ़ थी कि उन्होंने न सिर्फ पूर्णिया में सबसे ज्यादा रैली की बल्कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्णिया से ये तक कह दिया था कि आप पप्पू यादव को वोट मत करिए, चाहे किसी को वोट दे दें.‘‘अब पप्पू यादव जीत गए हैं और अगर वे कांग्रेस की नीति में दखल देते हैं, तो ये तेजस्वी यादव कभी स्वीकार नहीं करेंगे. कन्हैया से अपनी तुलना को लेकर वे अक्सर बचते रहे हैं.‘

‘बैठक में सबसे ज्यादा जिस मुद्दे पर चर्चा हुई, वो है सीट शेयरिंग. यहां न सिर्फ सभी नेताओं ने 2020 की तरह 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की. बल्कि कांग्रेस के सभी सांसदों ने सीमांचल में ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ने की डिमांड की.‘सांसदों ने कहा कि हमारे सभी सांसद सीमांचल से आते हैं. हम वहां मजबूत स्थिति में हैं ऐसे में हमें सीमांचल में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. कांग्रेस के तारिक अनवर कटिहार से, डॉ. मो. जावेद किशनगंज से और पप्पू यादव पूर्णिया से सांसद हैं.

कांग्रेस की ये डिमांड तेजस्वी कभी मंजूर नहीं करेंगे. सीमांचल में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का सीधा मतलब है कि कांग्रेस सीमांचल में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश करना चाह रही है. इसे लालू यादव भी किसी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे.कोशी सिमांचल में ज्यादा सीटें देने पर पप्पू यादव अहम् भूमिका में नजर आयेगें.जीत का सारा श्री वहीँ ले जायेगें.ऐसे में उनका कद बढेगा और तेजस्वी यादव की चुनौती बढ़ेगी.

मीटिंग के दौरान कन्हैया ने प्रशांत किशोर के प्रभाव का मुद्दा उठाया. कन्हैया प्रशांत किशोर की मुस्लिमों में बढ़ती पैठ पर अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा, ‘प्रशांत किशोर लगातार मुस्लिमों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं और लोकप्रिय हो रहे हैं. इसका नुकसान कांग्रेस को हो सकता है.राहुल गांधी ने कन्हैया को बीच में रोका और उनकी इस राय को खारिज कर दिया. उन्होंने अपने सभी नेताओं से साफ कह दिया कि प्रशांत किशोर हमारे कंपीटीटर नहीं हैं और न ही वे हमारे फोकस में हैं. कांग्रेस कभी भी जन सुराज और इसके नेता की बातों को तवज्जो नहीं देगी.

Share This Article