मुंबई इंडियंस ने रचा नया कीर्तिमान! RCB और CSK रह गए पीछे, MI के नाम हुई ये ऐतिहासिक उपलब्धि…

Ritu Raj

IPL 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मुंबई 300 टी20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट फ्रेंचाइजी बन गई है। वहीं, आरसीबी 287 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर है।

मैच का लेखा-जोखा और ऐतिहासिक उपलब्धि;
आज के मुकाबले में कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, मैच के नतीजे से पहले ही MI ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया जो अब तक कोई भी अन्य लीग टीम नहीं कर पाई है। दुनिया भर की टी20 लीग्स में मुंबई इंडियंस इकलौती फ्रेंचाइजी है, जिसने 300 मैचों का आंकड़ा छुआ है। मुंबई से पहले केवल दो टीमें (जो फ्रेंचाइजी नहीं हैं) इस आंकड़े तक पहुँची हैं। इसमें पाकिस्तान नेशनल टीम (303 मैच) और समरसेट (काउंटी टीम -303 मैच) आगे है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

300 मैचों का गणित;
दिलचस्प बात यह है कि मुंबई के ये 300 मैच सिर्फ आईपीएल के नहीं हैं।
IPL मैच: 278 (KKR के खिलाफ मैच को मिलाकर)
चैंपियंस लीग (CLT20): 22 मैच (5 सीजन में)
कुल टी20 मैच: 300

Share This Article