पासवान फैमिली में महाभारत,रामविलास की पत्नी बोलीं-गांव से दिल्ली तक चाहिए हिस्सा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : दिवंगत दलित नेता रामविलास  पासवान के परिवार का विवाद और गहरा गया है. रामविलास पासवान की पहली पत्नी राज कुमारी देवी ने अपनी देवरानियों और उनके परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके घर के ऊपरी तल के कमरे में ताला जड़ दिया और उनके कपड़े और जेवरात बाहर फेंक दिए. राज कुमारी देवी ने अब शहरबन्नी से लेकर दिल्ली तक अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगा है.चिराग पासवान की बड़ी मां राज कुमारी देवी ने बीते दिनों अलौली थाना में आवेदन देकर अपनी देवरानियों पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी और स्व. रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, इनके बॉडी गार्ड अमित पासवान समेत दो ड्राइवर पर शहरबन्नी स्थित दो मंजिल के घर के ऊपरी तल के कमरे में ताला जड़ने, उनके कपड़े, जेवरात आदि बाहर फेंक देने का आरोप लगाया था.

इस आवेदन के बाद अलौली थाना में संबंधित आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है.शोभा देवी और सुनैना देवी सगी बहन हैं. एसपी के निर्देश पर अलौली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है. घटना ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है. बुधवार को इस विवाद में राज कुमारी देवी की बड़ी पुत्री उषा पासवान, दामाद धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान और नाती सीमांत मृणाल उर्फ प्रिंस पासवान ने मोर्चा संभाला है.   राज कुमारी देवी के संग इनलोगों ने शहरबन्नी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पशुपति कुमार पारस, शोभा देवी और सुनैना देवी पर कई आरोप लगाए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज कुमारी देवी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, दोनों बहन (राज कुमारी देवी की देवरानी शोभा देवी और सुनैना देवी) प्रताड़ित करती हैं. उन्होंने रोते हुए कहा कि बीते दिनों उनके साथ घटी घटना बाद वह सदमे में आ गई और बीमार पड़ गई. सात बोतल पानी (स्लाइन) चढ़ा. ऑक्सीजन लगा. राज कुमारी देवी ने कहा कि, पैतृक संपत्ति (रामविलास पासवान के पिता जामुन दास के नाम से संपत्ति) में हिस्सा देने को हम तैयार हैं.उन्होंने कहा- अब मुझे बंटवारा चाहिए, शहरबन्नी से लेकर खगड़िया, पटना, दिल्ली तक। बोली, खेत-पथार में भी हिस्सा चाहिए.   इस मौके पर उषा पासवान ने साधु पासवान (राज कुमारी देवी के छोटे दामाद) पर भी जमकर निशाना साधा.उन्होंने  कहा कि वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. हम उनका नोटिस नहीं लेते हैं. साधु पासवान चिराग पासवान से जलते हैं. राज कुमारी देवी के नाती सीमांत मृणाल उर्फ प्रिंस पासवान ने कहा कि मामा जी (चिराग पासवान) पांच अप्रैल को शहरबन्नी आएंगे.

उन्होंने कहा कि मेरी नानी को प्रताड़ित किया जा रहा है. उषा पासवान ने कहा कि पिता जी के निधन के बाद से ही चाचा के बर्ताव में बदलाव आया है. पिटा जी के जाने के बाद चिराग ने ही हम सबको संभाला. पापा के जाने के बाद उसने भरोसा दिलाया कि पापा नहीं हैं, मैं हूं, आप सब की देखभाल के लिए. और अबतक वे ही देखभाल कर रहे हैं. चाचा इस घर पर कब्जा करना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि उनकी मां यहां नहीं रहे. ताकि वे घर पर कब्जा कर सके.राज कुमारी देवी ने उक्त मकान को लेकर कहा कि यह मकान 1994 में तीनों भाइयों के सहयोग से बनाया गया था. मकान में नीचे चार और ऊपर तीन कमरे हैं. जिसमें से एक कमरे में आज भी ताला लगा हुआ है.

Share This Article