दिसम्बर तक गिर जायेगी हेमंत सोरेन सरकार.

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुख्य संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने हेमंत सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है.उन्होंने कहा  कि हेमंत सरकार पर गंभीर संकट है. सरकार दिसंबर का महीना पार नहीं कर पाएगी.उन्होंने कहा कि जो संकेत और सूचनाएं आ रही हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार दिसंबर तक शायद ही बरकरार रहे. सरकार विधिसम्मत तरीके से काम नहीं कर रही है. भ्रष्टाचार बेहद तेजी से बढ़ रहा है . सरकार से शिकायत करने के बावजूद कोई असर नहीं हो रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है. भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो. मैंने मुख्यमंत्री को कई बार लिखित में बताया कि यहां गड़बड़ी हो रही है पर उन गड़बड़ियों को दुरुस्त करने, एक्शन लेने का समय मुख्यमंत्री के पास नहीं है.इस मुख्यमंत्री के पास गड़बड़ियों की जांच करवाकर दोषियों को सजा देने का टाइम नहीं, उसे मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए.

Share This Article