PM Kisan Samman Nidhi Yojna
सिटी पोस्ट लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं. मोदी आज भागलपुर से देश भर के किसानों को बड़ा तोहफा देगें. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. इस योजना के तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह रकम खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद करती है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, 18वीं किस्त के दौरान 9.6 करोड़ किसानों को फायदा हुआ था, जबकि 19वीं किस्त में यह संख्या बढ़कर 9.8 करोड़ हो गई है. इससे स्पष्ट है कि योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अधिक किसान इसका लाभ उठा रहे हैं.सरकार अब तक इस योजना के तहत कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है.19वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा 3.68 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना बन गई है, जिससे किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद मिल रही है.
देश भर के किसानों को बिहार से पीएम modi तोहफा देकर बिहार चुनाव का शंखनाद करेगें.गौरतलब है कि राजनीतिक दलों की तैयारी को देखते हुए ये अटकलें लगाईं जा रही हैं कि निर्याधारित समय से पहले बिहार विधान सभा का चुनाव हो सकता है.modi के आज इस कार्यक्रम से ईन अटकलों को और ज्यादा बल मिल गया है.विपक्ष हमलावर है .आरजेडी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी बिहार में माहौल बिगाड़ने आ रहे हैं.