पीयू के हॉस्टल फिर से खुलेंगे,21-26 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए अच्छी खबर आई है.एक साल बाद हॉस्टल फिर से खुलने वाले हैं. गुरुवार को कुलपति की अध्यक्षता में हॉस्टल कमेटी की मीटिंग में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हुए.इस बैठक में हॉस्टल को दोबारा खोलने का फैसला लिया गया है. पहले से जिन छात्रों को हॉस्टल अलॉट है, उन्हें हॉस्टल रिन्यू होगा.यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए लिखा कि जिनका शैक्षणिक सत्र बचा हुआ है, वह 21 से 26 अप्रैल तक छात्रावास के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पीयू की अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी ने कहा कि ये पूरे यूनिवर्सिटी के छात्रों की जीत है. सलोनी राज ने कहा कि छात्रों के दबाव और एकजुटता के आगे यूनिवर्सिटी प्रशासन झुका है.पटना यूनिवर्सिटी का हॉस्टल करीब एक साल से बंद है. PU प्रशासन ने अपने अधीन, कॉलेजों के अधीन सभी हॉस्टल को 31 मई तक खाली कराने का निर्देश दिया था. इसके लिए कुलसचिव ने अधिसूचना जारी की थी.यह फैसला बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष की हत्या के बाद लिया गया था.यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी बॉयज हॉस्टल को खाली करने का फैसला ले लिया था. हर्ष मर्डर केस के बाद आरोपितों की तलाश में SIT ने पटना यूनिवर्सिटी के पांच हॉस्टलों में छापेमारी की थी.इस फैसले पर अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी ने कहा कि आज की जीत पूरी पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों की जीत है. अब छात्रों को जल्द ही हॉस्टल आवंटन किया जाएगा. हॉस्टल के रिनोवेशन का काम भी जल्द शुरू होगा.

पटना कॉलेज स्थित फैराडे हॉस्टल को अभी नहीं खोला जाएगा. यहां के स्टूडेंट्स को पटना साइंस कॉलेज और अन्य कॉलेजों में चल रहे हैं हॉस्टल में शिफ्ट किया जाएगा. उन्होंने सभी छात्रों से अपील की है कि आगे ऐसा कोई भी घटना न घटे जिसके कारण फिर से ऐसा फैसला यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेना पड़े. जनरल सेक्रेटरी सलोनी राज ने कहा कि आज पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के दबाव और एकजुटता के सामने झुकते हुए हमारी मांगों को स्वीकार कर लिया है. हॉस्टल अलॉटमेंट प्रक्रिया की आधिकारिक पहल कर दी गई है. यह हमारे संघर्ष की पहली जीत है.

Share This Article