पेट्रोल पंप पर मूलभूत सुविधाओं की कमी होने पर , रद हो सकता है लाइसेंस.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राज्य के सभी पेट्रोल पंप पर शौचालय, साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सख्त नजर आ रहा है. अगर किसी भी पेट्रोल पंप में इन सुविधाओं की कमी पाई जाती है तो लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है.राज्य के सभी पेट्रोल पंप पर शौचालय, साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में कमी पाई गई तो लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी.परिवहन विभाग ने पूर्व में जारी आदेश का हवाला देते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को जनसुविधाओं पर ध्यान देने को कहा है.

सभी पेट्रोल पंप पर शौचालय और यूरिनल की नियमित सफाई होनी चाहिए. इसके लिए एक कर्मचारी को भी प्रतिनियुक्ति करना होगा. मूलभूत सुविधाओं वाले पेट्रोल पंप का ही लाइसेंस रिन्यू किया जाएगा.परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि सफर के दौरान लोग पेट्रोल पंप पर शौचालय का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में पंप मालिक शौचालयों में पर्याप्त रोशनी, सफाई और चलित अवस्था में रखें. पेट्रोल पंप पर महिला, पुरुष, बच्चे और बूढ़े सभी के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय जरूरी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मालूम हो कि देश के सभी पेट्रोल पंप पर यात्रियों के लिए फर्स्ट एड किट, इमरजेंसी कॉल, महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल, गाड़ी के टायर के लिए हवा, ईंधन की शुद्धता की जांच जैसी अनिवार्य सुविधाएं मुफ्त होती हैं.

TAGGED:
Share This Article