प्रशांत किशोर पर अबतक का सबसे बड़ा राजनीतिक स्कीम करने का आरोप, JDU ने माँगा जबाब.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : JDU ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर बड़ा स्कैंडल करने का आरोप लगा दिया है.JDU  MLC नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज पार्टी के  रजिस्ट्रेशन फंडिंग और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. एमएलसी ने दावा किया कि जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट नाम की संस्था, जिसका ऑफिस बेंगलुरु में है, वह पीके की पार्टी की फंडिंग कर रही है.उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 2022 को प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया था. जबकि 28 अगस्त 2023 को उनकी पार्टी जन सुराज की स्थापना हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि अजीत सिंह जिनके नाम से इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराया गया है, वह व्यक्ति कौन है और अभी कहां है?

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गुरुवार को JDU  कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में  नीरज कुमार ने सबसे पहले एक पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा है कि “सच छुपेगा कब तक? लोकतंत्र की आड़ में कंपनी राज स्वीकार नहीं ! कहां गया जन सुराज ? दिख रहा है सिर्फ धन का राज! सुराज के नाम पर कंपनी का खेल, किसका पैसा, किसका मेल ? गांधी के नाम पर धोखा, बिहार नहीं देगा ये मौका ? राजनीति नहीं, धंधा है सुराज का फर्जी फंडा है”. जन स्वराज या निजी स्वार्थ ? कौन भर रहा है जन स्वराज पार्टी का खजाना ? कहां गया जन स्वराज दिख रहा है सिर्फ धन का राज !”

नीरज कुमार  दावा किया कि प्रशांत किशोर की पार्टी को जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट नाम की एक संस्था से फंडिंग मिल रही है, जिसका ऑफिस बेंगलुरु में स्थित है. 2023 में इस संस्था को 18 लाख रुपए डोनेशन मिला, लेकिन यह डोनेशन कहां से मिला है. इसकी जानकारी नहीं है.फाउंडेशन की ओर से उन्हें 2023-24 में 48 करोड़ रुपए का डोनेशन मिला है. 13 कंपनियों ने मिलकर डोनेशन दिया है, वह 13 कंपनियां कौन सी है. इसमें सबसे ज्यादा पैसा रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से दिया गया है, यह कौन है? यह सब कंपनी एक ही राज तेलंगाना में स्थित है.

नीरज कुमार ने आगे कहा कि किसी चैरिटी ट्रस्ट के माध्यम से राजनीतिक पार्टी को सहयोग देना कंपनी एक्ट का उल्लंघन है. प्रशांत किशोर को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी और इस फेडरेशन के बीच क्या संबंध है.नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन्हें 72 घंटे का समय दे रहे हैं. वह इन सभी सवालों का जवाब दें. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम इससे भी बड़े खुलासे आगे करेंगे.जांच एजेंसियां भी उनके पीछे पड़ेगीं.उन्होंने कहा कि अपने तरह का देश  का यह पहला इतना बड़ा स्कैंडल है.

Share This Article