सिटी पोस्ट लाइव
पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना लौटने के बाद महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बोले,”जो कमी रह गई है उसे उप्र सरकार को सुधारना चाहिए। सुबह-सुबह दुखद खबर आई कि कुंभ में श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है। उनके परिजनों को यह दुख सहने की ताकत मिले। यह घटना बेहद दुखद है।”
विजय कुमार सिन्हा द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा, “यह वही पराजय सिन्हा हैं जिन्होंने कहा था कि 200 राउंड गोलियां चलाना मामूली बात है। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद ना तो कोई इन्हें भाव देता है और ना ही सीएम इन्हें सम्मान देते हैं। इनके कहने का कोई मतलब नहीं है। सब कुछ समय के साथ सामने आएगा, और जब समय आएगा तो भांडा भी फूटेगा और कार्रवाई भी होगी।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, ये आरोप मुझ पर नहीं लगाएंगे, तो क्या अपने ससुर पर लगाएंगे।
जेडीयू सांसद अजय मंडल द्वारा भागलपुर में पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले पर तेजस्वी ने कहा, “नीतीश जी से पूछिए, नीतीश जी हर चीज में मोनी बाबा बने हुए है। वह हर मामले में चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने आगे कहा, बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है, दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं, और सीएम अपने चुप्पी तोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इनके केंद्र मंत्री अराधियों के बचाव में आते है ,राज्य के मंत्री अशोक चौधीरी इन्हें बचाने की कोशिश करती है। तेजस्वी ने आगे कहा, जब यही लोग अपाराधियों को पोशित, संरक्षण दे रहे है। वहीं अगर किसी ओर का राज होता, तो इनकी जुबान से कुछ और ही निकलता।”v