सिटी पोस्ट लाइव : केंद्र सरकार ने बिहार को एनएच निर्माण के लिए 33 हजार 464 करोड़ रुपये की सौगात दी है, वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिए गये इस अनुदान से राज्य में 52 परियोजनाओं के तहत 875 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा. 380 किमी एनएच को दो लेन से चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा. गंडक नदी पर दो पुल भी बनेंगे. यह राशि देश के सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित बजट का लगभग एक तिहाई है, जो बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
देश के सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित बजट का यह लगभग एक तिहाई पैसा है. अब तक बिहार को बमुश्किल छह-सात हजार करोड़ ही मिलते रहे हैं. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के पत्र के अनुसार इस पैसे से बिहार की 52 परियोजनाओं का काम हो सकेगा. इसके तहत 875 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा.बिहार को मिला केंद्र से 33 हजार करोड़ का मेगा गिफ्ट. नए पुल और बाइपास, नेशनल हाईवे होंगे अपग्रेड.
राजनीतिक हल्कों मे ये चर्चा अब तेज है कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या दबाव बनाया कि बिहार को केंद्र सरकार देश के सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित बजट का यह लगभग एक तिहाई पैसा बिहार को देने को मजबूर हो गई या फिर इसके पीछे बीजेपी की विशेष चुनावी योजना है ? गौरतलब है कि विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर मानसिकरूप से अस्वस्थ होने का आरोप लगा रहा है लेकिन नीतीश कुमार ने चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार से ये बड़ा सहयोग लेकर साबित कर दिया है कि उनका दिमाग तो पहले से भी तेज चल रहा है.