बिहार की सियासत में कन्हैया की वापसी,16 मार्च से निकालेंगे ‘नौकरी यात्रा’.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार अहम् भूमिका में नजर आ सकते हैं. 16 मार्च से 14 अप्रैल तक बिहार के 20 जिलों में कांग्रेस के युवा–छात्र नेता और कार्यकर्ता बिहार को नौकरी दो यात्रा निकालने वाले हैं. पार्टी इस यात्रा के जरिए BPSC पेपर लीक के मुद्दे को भी उठा सकती है.इसमें पार्टी की छात्र इकाई NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार और कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के जरिए बिहार की सियासत में कन्हैया की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है. कन्हैया कुमार सोमवार को पटना आ रहे हैं.इसे लेकर NSUI के राष्ट्रीय महासचिव शशि कुमार पोस्टर जारी किया. पोस्टर में लिखा है, ‘बिहार की उम्मीद कन्हैया कुमार का स्वागत है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले कन्हैया कुमार बिहार में 20 जिलों की यात्रा कर सकते हैं. यह यात्रा पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी आश्रम से शुरू होकर पटना तक जाएगी. इस यात्रा के दौरान रोजगार, पेपर लीक, पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाकर पार्टी युवाओं को साधने की कोशिश करेगी.इस यात्रा में बिहार कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इसको लेकर 12 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बिहार के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई है. जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे.कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद कृष्णा अल्लावरू लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने राजद के किसी भी सीनियर लीडर से मुलाकात नहीं की है. एक सवाल के जवाब में वो यह कह चुके हैं कि कांग्रेस जनता की A टीम बनकर चुनाव लडेगी.. कार्यकर्ताओं को मैसेज दिया गया है कि वो अपने जिलों में एक्टिव रहे.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुट गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू 13 दिन में रविवार को तीसरी बार बिहार पहुंचे.कृष्णा अल्लावरू से पटना एयरपोर्ट पर जब सवाल किया गया, ‘कांग्रेस के लिए कहा जाता है कि राजद की B टीम बनकर काम करती है.’इस पर जवाब देते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘कांग्रेस इस बार जनता की A टीम बनकर चुनाव लड़ना चाहती है. हमारा मकसद मजबूती से चुनाव लड़ना है और पार्टी को मजबूत करना है.कांग्रेस कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी इस सवाल के जवाब में अल्लावरू ने कहा, ‘सीटों को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है.

Share This Article