: बीपीएससी 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी,इतने छात्र सफल घोषित..देखिए परिणाम

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार लोक सेवा आयोग की  70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों के आन्दोलन के बीच आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर  दिया है. परीक्षा में लगभग 3,28,990 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट जारी करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने बताया कि राज्य के 911 केन्द्रों पर एवं दिनांक 04.01.2025 को पटना में 22 केन्द्रों पर आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम पूर्व की भांति 45 दिनों के अधीन घोषित करते हुए आयोग को खुशी हो रही है. इस परीक्षा में कुल 3,28,990 लाख  अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अभी भी धरने पर बैठे हुए है. प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग के लेकर अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट में फैसला आना बाकी है.कोर्ट ने सरकार से इस मामले में जवाब देने के लिए कहा है. जिस पर आगामी 31 दिसंबर को फैसला आ सकता है.लेकिन सवाल ये उठता है कि मामला जब कोर्ट में चल रहा है.31 जनवरी को ही इस मामले पर सुनवाई होनी थी फिर आयोग ने रिजल्ट निकालने में इतनी जल्दबाजी क्यों की.कोर्ट तो पहले ही चेतावनी दे चूका है कि उसके फैसले से रिजल्ट प्रभावित हो सकता है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जानकारों का मानना है कि रिजल्ट घोषित हो जाने से छात्रों की नाराजगी और भी बढ़ सकती है.जो छात्र सफल नहीं हुए हैं वो अब खुलकर आंदोलन में भाग ले सकते हैं.आन्दोलन में शामिल छात्रों की संख्या हजारों की जगह लाखों में हो सकती है.शिक्षक रहमान सर आरपार के मूड में हैं.उनका कहना है कि लाखों छात्रों के साथ अन्याय हुआ है.छात्र और शिक्षक चुप नहीं बैठेगें.

Share This Article