Bihar Weather Today:
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को हिला रखा है. पटना समेत कई जिलों में सूखे जैसे हालात हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पटना में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. सामान्य से अधिक तापमान होने व नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव बना हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार पटना के अनुसार मौसम में धीरे-धीरे सुधार के आसार है. अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है.
24 घंटों के दौरान दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, रोहतास, बेगूसराय के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई.दरभंगा के घनश्यामपुर में 84.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई. पटना जिले के धनरूआ में 37.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.पांच जिले अररिया, किशनगंज, बांका, जमुई और भागलपुर के एक या दाे स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है. दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है.
पटना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गयाजी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनमत 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.