बिहार के 12 जिलों में आज छाये रहेगें घने कोहरे,ठंड में लोग बीमारियों से परेशान.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के 12 जिलों में आज घने कोहरे छाये रहेगें.26 जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम सामान्य रहेगा. दिन में धूप निकलेगी. इसकी वजह से अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. रात के तापमान यानी न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी. दिन में हवा की रफ्तार धीमी रहेगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के अंतिम दिनों और फरवरी के शुरुआती दिनों में कोहरे जारी रहेगा. दिन में धूप निकलेगी.लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.लेकिन पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव होगा इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है. पहला 29 जनवरी और दूसरा 1 फरवरी से एक्टिव होगा. इसके बाद फिर मौसम बदलने की संभावना है.ठंड में डिप्रेशन बढेगा. इसका असर साधारण और मानसिक तौर पर बीमार चल रहे लोगों पर भी पड़ता है. इस बीमारी में नींद और भूख ज्यादा लगती है. पिछले 24 घंटे के दौरान शेखपुरा का अधिकतम तापमान  25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रोहतास का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है.

Share This Article