बिहार बदलाव यात्रा: जेपी के गाँव में मंच पर चढ़ने से PK ने किया इनकार, नहीं दिया भाषण.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव :जन-सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बिहार बदलाव यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है.जेपी के गाँव सिताब-दियरा मंगलवार की शाम प्रशांत किशोर पहुंचे.सबसे पहले उन्होंने जेपी के चरणों में फिर जेपी के सरकारी स्मारक के पीछे छुपी जेपी की कुटिया में गए.कुटिया में घुप्प अँधेरा था.पता चला कि 4 लाख बिजली बिल बकाया होने की वजह से जेपी के घर की बिजली काट दी गई है.जेपी के सेवक से जेपी के घर की बदहाली की कहानी सुनकर प्रशांत किशोर आपे से बाहर हो गये.उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीके ने कहा-जेपी के चेले बिहार को 35 साल से चला रहे हैं लेकिन जेपी और उनके घर की सुधि लेने की उन्हें फुर्सत नहीं.

सिताब दियरा में जन सुराज के बदलाव यात्रा को लेकर बड़ी तैयारी थी. टेंट पंडाल लगा था.मंच सजा था.टेंट में हजारों कुर्सियों पर घंटों से बैठे समर्थक प्रशांत किशोर के आने का इंतज़ार कर रहे थे.लेकिन तीन घंटे बिलम से पहुंचे प्रशांत किशोर सबसे पहले जेपी को नमन करने और उनके पुश्तैनी घर का हालचाल लेने चले गए.वहां से निकले तो मंच पर जाने की बजाय पंडाल के बाहर खड़े हो गए.समर्थकों ने घेर लिया.पंडाल खाली हो गया.पंडाल  के बाहर ही मजमा लग गया.खड़े खड़े प्रशांत समर्थकों से मिले.फिर टेंट के बहर ही कुर्सी लेकर पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठ गए.मंच पर जाने से इंकार कर दिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रशांत किशोर ने मंच पर नहीं जाने की वजह भी बताई.उन्होंने कहा-यहाँ जेपी के गावं में वो राजनीति करने नहीं आये.जेपी के सामने वो मंच से भाषण देने की हिमाकत कैसे कर सकते हैं.वो जेपी की जन्म और कर्म भूमि पर माथा टेकने आये हैं.जेपी से प्रेणना लेने आये हैं.रात भर यहीं रहकर जेपी का ध्यान करेगें.कैसे बिहार में बदलाव आएगा , मंथन करेगें.     

Share This Article