समाहारन्यालय का छज्जा गिरा, जिला योजना पदाधिकारी घायल – अस्पताल में भी बदइंतजामी उजागर

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पूर्णिया:
मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय स्थित समाहारन्यालय परिसर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। समाहारन्यालय की जर्जर छज्जा अचानक जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश के ऊपर गिर गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना पिरदर्शिनी उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचीं। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में भेजा।

अस्पताल में गंदगी और दुर्व्यवहार का मामला
ओटी में मौजूद ड्रेसर ने घायल पदाधिकारी को बेड पर लेटने को कहा, लेकिन गंदा बेड देख कर वे बैठने से मना कर दिए और कुर्सी पर बैठने की इच्छा जताई। इस पर ड्रेसर ने कहा कि कुर्सी मरीज के लिए नहीं है। इस व्यवहार से नाराज होकर उनके साथ आए अधिकारी ने ड्रेसर को फटकार लगाई और कहा, “जब पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो आम मरीजों के साथ क्या होता होगा?” उन्होंने आगे कहा कि ओटी की गंदगी अस्वीकार्य है और इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की कोशिश
जब मीडिया को घटना की जानकारी मिली और वे रिपोर्टिंग करने पहुंचे, तो जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) ने कवरेज से मना कर दिया और कहा कि यह आंतरिक मामला है। उन्होंने यह भी कहा कि गंदगी के मामले में दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बाद में ड्रेसर को अधीक्षक के कक्ष में बुलाकर जमकर फटकार भी लगाई गई। इस घटना ने सरकारी कार्यालयों की जर्जर स्थिति और सरकारी अस्पतालों की दुर्व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

Share This Article