बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 82.11 फीसदी छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी.

City Post Live

Bihar Board 10th Result 2025:

Bihar Board 12th Result 2025

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 15 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया. 82.11 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है.  टॉप टेन में कुल 123 छात्र-छात्राएं हैं. इसमें 60 लड़कियां और 63 लड़के शामिल हैं. छात्र बोर्ड की वेबसाइट https//www.matricresult2025.com और https//www.matricbiharboard.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

साक्षी, अंशु और रंजन वर्मा तीनों छात्रों ने 489 अंक हासिल कर  बिहार में प्रथम स्थान पाया है. प्रथम स्थान हासिल करने वाली साक्षी समस्तीपुर की, अंशु पश्चिमी चंपारण की और रंजन भोजपुर के रहने वाले हैं.दूसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी पुनीत कुमार सिंह- 488 अंक,सचिन कुमार राम- 488 अंक,प्रियांशु राज- 488 अंक हाशिल किये हैं.तीसरे स्थान पर मोहित कुमार- 487 अंक,सूरज कुमार पांडेय- 487 अंक,खुशी कुमारी – 487 अंक,प्रियांशु रंजन- 487 अंक और रोहित कुमार को  487 अंक मिले हैं.

 इस वर्ष मैट्रिक में कुल 15,85,868 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं, जिसमें 7,67,746 छात्र 8,18,122 छात्राएं है.17 से 25 फरवरी के बीच परीक्षा आयोजित हुई है.मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा समाप्त होने के 31 दिनों के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है.स्क्रूटिनी के लिए 4 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के अंक से संतुष्ट नहीं हैं तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटिनी का अवसर प्रदान किया जा रहा है.ऐसे विद्यार्थी अपने संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटिनी हेतु 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Share This Article